टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकास

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वाथ्य विभाग ने कैंप लगाकर 192 रोगियो का उपचार किया

प्रभावित ग्रामों में क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस के पैकेट का वितरित किये

बाढ़ प्रभावित गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर दवाईयां वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

      बिजनौर, 22 अगस्त। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 192 रोगियों का उपचार किया तथा दवाईयां वितरित की। जल भराव वाले इलाकों में चिकित्सीय टीम तैनात की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कौशलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक जलीलपुर में 04 गांवों बलिया नंगली, रायपुर खादर, खानपुर खादर, पांडुनगर चौकी एवं ब्लॉक मौहम्मदपुर देवमल में कुल 01 गांव रावली में जलभराव की सूचना प्राप्त थी। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलीलपुर एवं चन्दक में क्षेत्र के प्रत्येक जलभराव वाले ग्राम में चिकित्सीय टीम तैनात की गई है।

    टीम द्वारा प्रभावित गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर रोगियों को उपचार किया जा रहा है। कैम्प में सामान्य बुखार, नज़ला, खांसी एवं चर्म रोग आदि के कुल 192 रोगियो का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी गम्भीर रोगी नही पाया गया है।
सीएमओ के अनुसार निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत प्रभावित ग्रामों में क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। साथ ही फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव निरन्तर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो पर जलभराव के दौरान या इसके बाद फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक दवाईयां एवं छिडकाव हेतु कीटनाशक एवं एन्टी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रभावित गांवो का निरन्तर भ्रमण करते हुये चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराते रहे साथ ही आशा कार्यकत्री को निर्देशित किया गया है कि वह क्षेत्र के किसी भी गांव में जलभराव या बाढ से सम्बन्धित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल अपने ब्लॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी को सूचित करे, जिससे शीघ्र विभागीय सहायता प्रदान की जा सके। गांवो में स्वास्थ्य विभाग इन क्षेत्रों में ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!