टॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

जानिए, कब किस तहसील में लगेगा “डीएम का दरबार”

- जुलाई से दिसंबर तक हर महीने दो शनिवार को आयोजित होगा “सम्पूर्ण समाधान दिवस”

– फरियादियों को राहत देने के लिए मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें, तय की गई जनसुनवाई की तारीखें

बिजनौर। जिले के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब प्रशासन खुद तहसीलों में पहुंचकर फरियाद सुनेगा। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जुलाई से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया है। इन समाधान दिवसों की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी करेंगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, बिजली, सिंचाई और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को बिजनौर और 18 जुलाई को धामपुर तहसील में समाधान दिवस आयोजित होगा। इसके बाद 1 अगस्त को नगीना, 15 अगस्त को नजीबाबाद, 5 सितंबर को चांदपुर, 19 सितंबर को बिजनौर, 3 अक्टूबर को धामपुर, 17 अक्टूबर को नगीना, 7 नवंबर को नजीबाबाद, 21 नवंबर को चांदपुर, 5 दिसंबर को बिजनौर तथा 19 दिसंबर को धामपुर तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अद्यतन सूचनाओं और आवश्यक अभिलेखों के साथ समाधान दिवस में उपस्थित रहें, ताकि मौके पर ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। प्रशासन का मानना है कि तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले इन जन सुनवाई कार्यक्रमों से लोगों को राहत मिलेगी और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।

’’कब और कहां लगेगा डीएम का दरबार’’

तारीख तहसील

4 जुलाई बिजनौर

18 जुलाई धामपुर

1 अगस्त नगीना

15 अगस्त नजीबाबाद

5 सितंबर चांदपुर

19 सितंबर बिजनौर

3 अक्टूबर धामपुर

17 अक्टूबर नगीना

7 नवंबर नजीबाबाद

21 नवंबर चांदपुर

5 दिसंबर बिजनौर

19 दिसंबर धामपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!