टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

बिजनौर : केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘आपदा मित्रों’ से किया वर्चुअल संवाद

 बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवक होंगे पुरस्कृत

बिजनौर। आपदा के समय देवदूत बनकर लोगों की मदद करने वाले ‘आपदा मित्रों’ के मनोबल को बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस ऑनलाइन वर्चुअल संवाद के माध्यम से देश भर के आपदा मित्र स्वयंसेवकों से बातचीत की गई। जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वान्या सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान आपदा काल जैसे बाढ़, सूखा, भूकंप और चक्रवात के समय राहत व बचाव कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों को भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। एडीएम वान्या सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर भी आपदा मित्रों की वार्षिक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और बेहतर सेवा देने वाले स्वयंसेवकों को भविष्य में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त आपातकालीन किट का प्रदर्शन किया गया, जो आपदा के समय तत्काल राहत पहुंचाने में सहायक सिद्ध होती है। बैठक में आपदा प्रबंधन और बचाव तकनीकों पर आधारित लघु वीडियो फिल्में भी दिखाई गईं, ताकि स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में होम गार्ड कमांडेंट, पीआरडी और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान आपदा सलाहकार, आपदा विशेषज्ञ सहित आपदा प्रबंधन विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!