
बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद बिजनौर में पिछले नौ वर्षों के दौरान 1,991 परिवारों का अपने घर का सपना साकार हुआ है। अप्रैल 2017 से सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल 23 करोड़ 89 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 1,991 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। इन आवासों के निर्माण पर कुल 2,389.20 लाख रुपये खर्च किए गए।
विधानसभा क्षेत्रवार जारी आंकड़ों के अनुसार, चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में 61 लाभार्थियों को 73.20 लाख रुपये तथा नगीना विधानसभा क्षेत्र में 279 लाभार्थियों को 334.80 लाख रुपये की धनराशि आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सहायता न केवल आवास निर्माण का माध्यम बनी, बल्कि उन्हें सुरक्षित छत उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुई है।



