
बिजनौर, 18 सितंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बिजनौर में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हवन-यज्ञ एवं उपकरण पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य उपस्थित लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद का वितरण किया गया।
भगवान विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर संस्थान परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यशालाओं और वहां उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की साफ-सफाई की गई। सुबह 8ः30 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद आईटीआई में प्रशिक्षण एवं कार्य के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की पूजा अर्चना की गई।
प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि हिंदू धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। मान्यता के अनुसार, लंका और द्वारका जैसी नगरियों के निर्माण का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को दिया जाता है।
कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, फोरमैन दीपक कुमार गुप्ता, अनु, प्रधान सहायक राकेश शर्मा, संजीव चौधरी, आशीष कुमार सक्सेना, आशीष कुमार, प्रेम सिंह, सत्यवीर सिंह, कामता प्रसाद, बृजेश कुमार खरवार, विजयपाल सिंह, नीरज कुमार शर्मा, ओंकार सिंह, करतार सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता, प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, राजीव कुमार शर्मा, अरविंद कुमार, योगेश कुमार, सुशील कुमार, सत्येंद्र कुमार, निपेंद्र सिंह, शुभम, नीतू, हिमानी, दिवाकर चौधरी, नीरज चौधरी, डांडियाल सिंह, श्याम सिंह, शशी, अनुज यादव, राहुल सिंह, बृजेश कुमार यादव, कपिल अग्रवाल, अमित कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



