टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली देहात पुलिस ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’

स्कूली छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने दौड़ में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई गई शपथ

बिजनौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना था।

स्कूली छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने दौड़ में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में थाना कोतवाली देहात के पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक दौड़ में भाग लिया। दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिसकर्मियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और सद्भावना बनाए रखने के साथ इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र के प्रति एकता, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिजनौर में जगह-जगह रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस की ओर से भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

सामूहिक दौड़ के जरिए देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिसकर्मियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने तथा सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस आयोजन के जरिए युवाओं को राष्ट्र के प्रति एकजुटता और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!