बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन अखलाक पप्पू ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, तपस्या, सामाजिक परिवर्तन और मानवता की प्रेरणा देता है। रामायण के माध्यम से उन्होंने समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय और सदाचार का संदेश दिया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हनी फैसल ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महर्षि वाल्मीकि जयंती को बड़े मैदान में व्यापक जनभागीदारी के साथ और भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान, सामाजिक समानता और समाज के प्रत्येक वर्ग को उचित सम्मान एवं अवसर दिलाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और समानता पर जोर देती है। महर्षि वाल्मीकि के आदर्श ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज में सद्भाव, समानता और भाईचारे को मजबूत करने तथा महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव, उमेश वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि, आदित्य वाल्मीकि, हेमंत कुमार, चिराग सेठी, मनोज राजपूत, शिराज जैदी, अशोक आर्य, महमूद कसार, रमेश सैनी, बीके कश्यप, अखलाक पप्पू, सुरेंद्र ठेकेदार, अहमद खिजर खान, ओमप्रकाश वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, योगेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र, मोहम्मद यामीन, सुखबीर सिंह, प्रमोद सैनी, वकार राइन, मोहम्मद उस्मान, देवानंद भुईयार, हरविन्द्र पाल सिंह, अरविंद चहल, ओमप्रकाश प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

