
(प्रतिकात्मक फोटो)
मुंबई 24 अगस्त। महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के ज़िला महिला अस्पताल की एनआईसीयू (चाइल्ड यूनिट) में आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई.
अमरावती जिले के के ज़िला सर्जन डॉ विनोद पवार ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 3ः30 बजे मिली। जिस वार्ड में आग लगी, उसमें नौ बच्चे थे। दमकल कर्मियों ने छह बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चों को निकालने में वे असफल रहे। डॉ पवार ने यह भी बताया कि जिन छह बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था, उनकी हालत अब स्थिर है।



