Uncategorizedटॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीति

सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

     बिजनौर, 20 अगस्त। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर बिजनौर मुख्यालय पर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा प्रघानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, जिला महामंत्री अश्वनी कुमार, संदीप कुमार राजवंश जिला संरक्षक ने किया।
यह यात्रा इंदिरा बाल भवन से शुरू होकर नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शक्ति चौक, नगर पालिका चारहा, पोस्ट ऑफिस एवं रोडवेज चौराहा से होकर विकास भवन पहंुची जहां डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण के उपरांत संपन्न हुई।
    इस अवसर पर राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के जिला संरक्षक देशराज सिंह, जिला अध्यक्ष धीरज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा, अटेवा पेंशन बचाओं मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रहास सिंह के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र प्रजापति, सुदेश कुमार, संजय कुमार, प्रशन कुमार, संजय कुमार, जसराम, सुनील कुमार, लाखन सिंह, नरेन्द्र कुमार, बलराम सिंह पंवार, नवल किशोर, अमर सिंह, दीपक, ओमपाल सिंह, जुगनू मसी, धीरज पांचाल, सरवन प्रजापति, अनिल कुमार शर्मा, मुनेन्द्र, विकेश, नरेन्द्र पाल, दीपक कुमार, रामेन्द्र कुमार संजीव कुमार, रंजीत कुमार, जयवीर सिंह राठी, प्रशान्त कुमार, धर्मपाल सिंह, टेनीपाल, नौ सिंह, नित्तल कुमार, अरविन्द कुमार, नरेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, अमोद कुमार, अमित कुमार, ऋषिपाल सिंह, संगीत पवार, सतेन्द्र,यशवन्त, ब्रिजेश, संजीत, अमर सिंह, वेदपाल, नन्दराम सिंह, अंशुल कुमार, दिनेश शास्त्री, राकेश कुमार, शिवराज, युसुफ, युनूस, जाहिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!