

नजीबाबाद। आर्य सुगंध संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटक, देशभक्ति गीत, भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। वहीं बालिकाओं ने लाठी संचालन का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. गर्ग तथा सभा की अध्यक्षता पूजा राणा, संचालिका राणा जी हवेली ने की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुंदर कुमार गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश, संस्थापक डॉ. अजयवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. गर्ग द्वारा बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधिका कमलेश आर्या ने सभी अतिथियों, बच्चों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बीना, नीता, नीलम, उज्ज्वल, बिनटो, मुकुल, अभिषेक सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
