बिजनौर संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित स्टाफ ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए आईटीआई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करे, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
समारोह में राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, प्रियंका, साजिद हुसैन, कमलवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार, मनोज, योगेश, दिवाकर, अजय कुमार, अनु सिंह, श्याम सिंह, धर्मवीर, आशीष सक्सेना, सुभाष यादव, रंजन कुमार, बृजेश कुमार खरवार, राहुल सिंह, अभय कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, सुशील कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपालन और छात्र-छात्राओं को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।
बिजनौर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित स्टाफ ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।