टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी

राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रशिक्षण सत्र 2026 के लिए अब रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बिजनौर संवाददाता। जनपद बिजनौर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में वर्ष 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार हल्दौर क्षेत्र के शेरपुर कल्याण में नवस्थापित राजकीय आईटीआई नहटौर में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का नया अवसर मिलेगा।

नोडल प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!