बिजनौर। शहर के रामलीला चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पाल समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
प्रतिमा के अनावरण को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रतिमा स्थापित किए जाने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के शौर्य, सुशासन और समाजसेवा के योगदान से प्रेरणा मिलेगी।
