टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकास

जनपद न्यायालय परिसर में हरियाली का संदेश, न्यायमूर्ति ने लगाया रुद्राक्ष और बरगद

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण, न्यायिक अधिकारियों ने भी रोपे पौधे

बिजनौर, 12 जुलाई। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर बिजनौर में शनिवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने रुद्राक्ष एवं बरगद के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

न्यायमूर्ति देशवाल ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उनकी रक्षा और देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण दिवस को व्यक्तिगत रूप से मनाने और स्वयं एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम ने सिंदूर का पौधा रोपित किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये रहे प्रमुख सहभागी

  • प्रशांत मित्तल, संजय कुमार सिंह, लोकेश नागर, कमल दीप, शहजाद अली, नीतेश सिन्हा, नरेंद्र कुमार, शांतनु त्यागी. स्वाति चंद्रा, आशीष थिरानिया, मयंक सिंह, विशाल शर्मा, प्रवीण देशवाल की उपस्थिति रही।

न्यायालय परिसर में दिखी पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा न्यायालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही। वृक्षारोपण के माध्यम से न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!