टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

बिजनौर की 5 राजकीय और 22 निजी आईटीआई में एक व दो वर्षीय ट्रेडों में मिलेगा प्रवेश

बिजनौर संवाददाता। जनपद की राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि आवेदन 11 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक वेबसाइट www.scvtup.in पर किए जा सकते हैं।

जनपद में संचालित 5 राजकीय आईटीआई — बिजनौर, अफजलगढ़, नगीना, नजीबाबाद और धामपुर के साथ 22 निजी आईटीआई में विभिन्न एक वर्षीय और दो वर्षीय ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना और नजीबाबाद में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित ट्रेडों के लिए भी इसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • कक्षा 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी
  • न्यूनतम आयु 14 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी ₹300
एससी / एसटी ₹250
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी ₹100

अधिक जानकारी के लिए

राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा से मोबाइल नंबर 9897638638 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य बातें

आईटीआई एडमिशन 2026

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2026
  • आवेदन वेबसाइट: www.scvtup.in
  • 5 राजकीय और 22 निजी आईटीआई में प्रवेश
  • टाटा टेक्नोलॉजी समर्थित ट्रेडों में भी आवेदन संभव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!