टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीविकास

डीएम एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

आमजन पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें

नगीना में जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए। (फोटो)

बिजनौर, 3 सितंबर। आगामी त्यौहारो व जुलूसों के मद्देनजर जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने गुरुवार को तहसील नगीना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व और जुलूसों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में आपसी समन्वय बनाए रखने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धार्मिक पर्व एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की।
फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!