टॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

बिजनौर डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, कर्मचारी महासंघ ने जताई खुशी

बिजनौर, राष्ट्रीय पंचायत। जनपद बिजनौर की जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर को एसआईआर के कार्यों को उत्कृष्टता के साथ समय पर पूर्ण करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है। 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

जिलाधिकारी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने जिले के समस्त राज्य कर्मचारियों की ओर से जिलाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राकेश कुमार शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जिलाधिकारी की कर्मठता और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता के लिए उन सभी संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई दी, जिन्होंने धरातल पर पूरी निष्ठा के साथ इस कार्य को अंजाम दिया। कर्मचारी महासंघ ने इसे पूरे जनपद के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!