
बिजनौर, 04 मई। गोविंद मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्व हास्य दिवस के मौके पर रविवार को प्रात: साढ़े छह बजे एकत्र होकर जमकर ठहाके लगाए।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता राकेश शर्मा ने बताया कि विश्व हास्य दिवस प्रथम बार वर्ष 1998 में 10 मई को भारत के मुंबई में आयोजित किया गया था। इसका प्रारंभ डॉक्टर मदन कटारिया ने किया था। तब से यह प्रतिवर्ष मई माह के प्रथम रविवार को संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवन जी रहे लोगों के लिए हंसना बहुत ही जरूरी है। हंसी चाहे वास्तविक हो या काल्पनिक हो उसका शरीर को लाभ बराबर मिलता है। इसलिए प्रतिदिन सभी को बिना कारण भी कुछ देर हंसना अवश्य चाहिए, ताकि वह स्वयं स्वस्थ रह सके।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता राकेश शर्मा ,डॉक्टर प्रमोद कुमार ,दिनेश चौहान ,सोरन सिंह परिहार, आशाराम सिंह, रतीराम, राम मूर्ति गौतम, प्रकाश वीर रस्तोगी, वीरेंद्र कुमार वर्मा, विदित सक्सेना, अमित कुमार ,चरण सिंह गणेश ठाकुर ,राकेश रस्तोगी,संजीव बिश्नोई आदि की उपस्थिति रही।