टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिविकासशिक्षा

बिजनौर के 3.14 लाख किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

30 अक्टूबर को ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन, विकास भवन से ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे कार्यक्रम

बिजनौर, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जनपद बिजनौर में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा के अनुसार, इस अवसर पर जनपद, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना की 24वीं किस्त के तहत जनपद बिजनौर के 3,14,836 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित किए जाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, प्रगतिशील किसानों और अन्य कृषकों की सहभागिता प्रस्तावित है।

विकास भवन से पंचायत भवन तक होंगे कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम विकास भवन, बिजनौर स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर संबंधित विकासखंड परिसर के डवाकरा हॉल और कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना में कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, ग्राम पंचायत स्तर के कार्यक्रम पंचायत भवनों में होंगे। कृषि विभाग ने किसानों से कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करने की अपील की है, ताकि वे प्रधानमंत्री कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख सकें।

पात्र किसानों के पंजीकरण पर भी जोर

विभाग के अनुसार, ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उत्सव दिवस के दौरान किसानों को योजना की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने पर भी जोर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!