टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

22 शिकायतें पहुंचीं, 2 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

तहसील बिजनौर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करतीं जिलाधिकारी जसजीत कौर व अन्य अधिकारी गण। (फोटो)

      बिजनौर, 19 सितंबर। तहसील बिजनौर में शनिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को लेकर फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। समाधान दिवस में कुल 22 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापरक, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकतानुसार प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन एवं जांच कराई जाए।
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान करने के साथ उसे निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया जाए, ताकि उसे अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी वास्तविक स्थिति की जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा, तहसीलदार सदर सहित पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!