टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीलोकल न्यूज़

आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी

 

जिलाधिकारी जसजीत कौर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के कार्यों की समीक्षा करती हुईं।(फोटो)

बिजनौर, 25 अगस्त। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस के प्रकरणों में किसी भी स्तर पर डिफाल्टर की स्थिति नहीं आनी चाहिए और सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक भी लिया जाता है। इसलिए अधिकारी केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय शिकायत की वास्तविक स्थिति को समझकर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस के प्रकरणों को स्वयं देखें और उनके निस्तारण की गुणवत्ता का भी परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से संवाद कर उसकी समस्या को समझा जाए तथा नियमानुसार संभव समाधान उपलब्ध कराया जाए। जिन मामलों में शिकायत का समाधान नियमों के तहत संभव नहीं है, उनमें शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से कारणों की जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

पौधरोपण की जियो-ट्रैकिंग जल्द पूरी करने के निर्देश

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की। उन्होंने पूर्व में संचालित वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जियो-ट्रैकिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौधों की जियो-ट्रैकिंग से उनके स्थान, स्थिति और संरक्षण की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जियो-ट्रैकिंग के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!