टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

स्कूल चलो अभियान की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

कलक्ट्रेट परिसर से निकले छात्र-छात्राएं, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने शिक्षा के महत्व और प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में नामांकन को बढ़ावा देने वाले संदेशों की तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं शिक्षा जागरूकता से जुड़े प्रेरक नारे लगाते हुए निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे।

‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकाली गई यह रैली शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके

‘हर बच्चे तक पहुंचे शिक्षा’

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!