टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर विशेष अभियान

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ, 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे पंजीकरण

बिजनौर। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को देखते हुए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और दर्ज नामों की जांच के लिए 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं से अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में नाम की जांच करने की अपील की है।

विशेष अभियान के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिक अपना आवेदन कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से उन युवाओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। ऐसे युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र महिलाएं और अन्य नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अपने नाम की ही नहीं, बल्कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम की भी जांच करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। ऐसे में कोई भी पात्र नागरिक पंजीकरण से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!