टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

संविधान के प्रति निष्ठा और निष्पक्ष पुलिसिंग का संकल्प, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

संविधान के प्रति निष्ठा और निष्पक्ष पुलिसिंग का संकल्प, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

बिजनौर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों एवं आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कानून के समक्ष सभी नागरिकों की समानता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों का सम्मान करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अपने-अपने कार्यालयों में तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने संबंधित कार्यालयों एवं थानों में पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराकर शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहितकारी पुलिसिंग करने का संकल्प लिया। उन्हें विधि के शासन को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह बने रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!