बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया।

कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और देश एवं समाज के निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने शिक्षा, समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारे, समानता और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, डॉ. महमूद अहमद (भोलू), चौधरी दारा सिंह, डॉ. योगेंद्र चौधरी, प्रमोद प्रधान, मदन सैनी, डॉ. रहमान, फैज अकरम खान, राधा सैनी, सुखबीर ठेकेदार, अरविंद पाल, अशोक गहलौत और अहमद खिजर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




