टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

यूपी में 23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

बिजनौर एसडीएम विजय शंकर का तबादला, कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय में मिली नई जिम्मेदारी

बिजनौर, 3 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल का असर बिजनौर प्रशासन पर भी पड़ा है। बिजनौर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात विजय शंकर का तबादला कर उन्हें महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।

23 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

शासन के प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत भी किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार चंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया है। जितेंद्र विक्रम को उपजिलाधिकारी, ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर भेजा गया है।

लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर और राजेश कुमार को उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

पुष्पेंद्र पटेल को उपजिलाधिकारी, अमेठी से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर बनाया गया है। वहीं प्रतीक्षारत चल रहे अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिनव कन्नौजिया को उपजिलाधिकारी, अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय भेजा गया है। बृजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन, जबकि प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद और बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी बनाया गया है।

संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ और गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर भेजा गया है। नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ और आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में उपनिदेशक तथा मयंक कुंड को उपजिलाधिकारी, हरदोई से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद भेजा गया है। किशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!