टॉप न्यूज़देशराजनीतिविकास

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ़ विजय ने महिलाओ के लिए की बड़ी घोषणा

 

    चेन्नई, 24 अगस्त। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ़ विजय ने सोमवार को विधानसभा में महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की। अब पात्र महिलाएं शहरी क्षेत्रों में चलने वाली एक्सप्रेस और डीलक्स सरकारी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। वहीं, उपनगरीय और पहाड़ी इलाकों में नियमित किराये वाली सरकारी बसों में भी महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि योजना के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होगी और न ही यात्राओं की संख्या से जुड़ी कोई शर्त होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के लिए मुफ़्त बसयात्रा योजना 2 अक्तूबर, गांधी जयंती के दिन लागू की जाएगी. इस योजना के विस्तार से राज्य सरकार पर हर साल क़रीब 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
उन्होंने परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को बंद करने की भी घोषणा की। इस परियोजना का किसानों ने जोरदार विरोध किया था। किसान अपनी खेती की ज़मीन नहीं देना चाहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!