टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीतिशिक्षा

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक- कर्मचारी आये एक साथ

निकाली तिरंगा यात्रा, टीईटी अनिवार्यता, एनपीएस और निजीकरण का किया विरोध

   

  बिजनौर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक-कर्मचारी।

       बिजनौर,21 अगस्त। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय आह्वान पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली। इंदिरा बाल भवन से शुरू हुई यात्रा जिला अधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, एनपीएस का विरोध, निजीकरण पर रोक लगाने तथा वर्ष 2010 से पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद में नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में नारे लगाए।
अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद में नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था लागू करने से कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा प्रभावित हुई है। पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसलिए सरकार को कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत और महिला विंग की जिलाध्यक्ष वसीम बानो ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसके लिए संगठन अंतिम दम तक संघर्ष करता रहेगा।
यात्रा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला संरक्षक देशराज सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार, जिला मंत्री अश्वनी कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोबिन हसन, जिलाध्क्ष सुधाकर कुमार, विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लौकेन्द्र चौधरी, आईटीआई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला मंत्री राजकुमार सिंह, कृषि अधीनस्थ सेवा संघ के जिलाध्क्ष डॉ. विकास कुमार, जिला मंत्री रामप्रसाद, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की पूर्व जिलाध्यक्ष बीना रानी, भंडार पाल कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार दिवाकर, अटेवा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलोत, जिला मंत्री नवीन चौधरी, जिला संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र चौधरी, आईटी सेल प्रभारी नीरज सिसौदिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं सैकड़ो शिक्षक-कर्मचारी ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!