टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

कांवर यात्रा के मद्देनजर बिजनौर में 10 अगस्त को सभी स्कूल बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया निर्णय

बिजनौर। कांवर यात्रा के मद्देनजर जिले में उत्पन्न परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 अगस्त 2026, सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने 9 अगस्त को कार्यालय आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार अवकाश समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित विद्यालयों में लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा कांवर यात्रा के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक अवकाश की सूचना समय से पहुंचाने को कहा गया है।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 10 अगस्त को जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे और 11 अगस्त से विद्यालयों का संचालन नियमानुसार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!