टॉप न्यूज़बिजनौर

नजराना कान्हा गौशाला पहुंचे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष, 160 गोवंश मिले संरक्षित

चांदपुर में निरीक्षण के दौरान एक गोवंश मिला कमजोर, उपचार और अतिरिक्त हरे चारे की व्यवस्था के दिए निर्देश

बिजनौर, 8 जुलाई। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को तहसील चांदपुर स्थित नजराना कान्हा गौशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान गौशाला में कुल 160 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 45 नर और 115 मादा गोवंश शामिल हैं। एक गोवंश कमजोर अवस्था में मिलने पर उन्होंने उसके समुचित उपचार और विशेष देखभाल के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनका माल्यार्पण किया और गौशाला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कमजोर गोवंश को आवश्यक दवाएं, पर्याप्त पोषण और नियमित चिकित्सकीय निगरानी उपलब्ध कराई जाए।

गौशाला में उपलब्ध हरा चारा, भूसा और चोकर पर्याप्त मात्रा में पाया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों की सराहना की। निरीक्षण के समय सभी केयरटेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मौजूद मिले और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी सुचारु रूप से संचालित पाए गए।

महेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए कि गौवंशों के बेहतर पोषण के लिए हरे चारे की उपलब्धता और बढ़ाई जाए। वर्तमान मौसम को देखते हुए गौशाला में कूलर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि गोवंशों को गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष ने गौशाला की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोवंशों के संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित देखभाल की व्यवस्था इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!