टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समस्याएं, 13 अक्टूबर को लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

धामपुर में बैठक कर संगठन ने सेवा संबंधी मुद्दों पर की चर्चा

बिजनौर/धामपुर। पावर कॉरपोरेशन में धामपुर क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक 6 अटूबर को टाउन बिजलीघर परिसर में हुई। बैठक में कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन अपने ही जारी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को निगम की व्यवस्था से बाहर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन 13 अक्टूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग सरकार के समक्ष रखेगा।

बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन सुनील कुमार ने किया। इस दौरान अंकित कुमार, दिनेश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, सुनील कुमार, डिवीजन अध्यक्ष रणवीर सिंह, मुकेश कुमार, चेतराम और जोगेंद्र सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!