टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीविकास

यातायात नियमों के प्रति आमजन को करें जागरूक, दुर्घटनाओं में कमी लाएं- डीएम

100 से अधिक स्कूली वाहनो पर नियमो के उल्लघन के कारण कार्यवाही लंबित

जिलाधिकारी जसजीत कौर  कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए

बिजनौर, 24 अगस्त। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।उधर आरटीओ बिजनौर महेश कुमार शर्मा ने बताया कि 100 से अधिक स्कूली वाहनो पर नियमो के उल्लघन के कारण कार्यवाही लंबित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए इंजीनियरिंग, शिक्षा, प्रवर्तन और आपातकालीन चिकित्सा सेवा के स्तर पर समन्वित रूप से कार्य किया जाना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
125 अतिक्रमण चिन्हित
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना है, वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें, ताकि सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर आवश्यकतानुसार चौड़ा किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु हो। एनएचएआई के अधिकारी ने बैठक में बताया कि विभागीय स्तर पर 125 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इन पर कांवड़ यात्रा के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
ब्लैक स्पॉटों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-द्वितीय के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
सात माह में हजारों चालान
बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। संबंधित अधिकारी के अनुसार 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 8,834 चालान, वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप न होने पर 340 चालान, मानकों के अनुरूप न पाए गए स्कूली वाहनों पर 15 चालान, बिना फिटनेस वाहन चलाने पर 376 चालान, व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस न होने पर 340 चालान तथा मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के मामलों में 895 चालान किए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ विद्यालयों के वाहनों को फिटनेस सहित अन्य कमियों के कारण सीज किया गया है। इसके बावजूद 100 से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जानी बाकी है। जिलाधिकारी ने ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ठक में उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!