बिजनौर, 20 अगस्त। प्रदेश सरकार ने गुरूवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा का तबादला कर उन्हें गोंडा का पुलिस कप्तान बनाया है। वहीं संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अभिषेक झा ने 14 जुलाई 2024 को शामली से स्थानांतरित होकर बिजनौर के एसपी का पद संभाला था। करीब दो वर्ष के कार्यकाल के बाद उनका तबादला किया गया है।
Related Articles
शाहपुर जमाल में ‘विदुर ब्रांड’ पैक्ड वाटर प्लांट का उद्घाटन
January 12, 2026
Check Also
Close


