टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीविकासशिक्षा

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं

डीएम जसजीत कौर ने आमजनमानस से की भावपूर्ण अपील, बोलीं- हर परिवार कम से कम तीन पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे

बिजनौर, 11 जुलाई 2026। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपदवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देशन में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन जनपद में भव्य एवं वृहद स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

डीएम ने महिलाओं, बच्चों, युवाओं, वृद्धजनों, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं तथा छात्र-छात्राओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील की कि वे अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय, संस्थान अथवा उपलब्ध भूमि पर कम से कम तीन पौधे अवश्य लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा आने वाले वर्षों में शुद्ध वायु, छाया, फल और संतुलित पर्यावरण का आधार बनेगा। पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हर परिवार कुछ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे तो जनपद को हरित और स्वच्छ बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की।

“एक पौधा माँ के नाम, एक संकल्प हरित भविष्य के नाम”
– जसजीत कौर, जिलाधिकारी बिजनौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!