टॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

बुद्ध का धम्म देता है समता, करुणा और मानवता का संदेश – मामराज बौद्ध

दुर्गा विहार में वर्षावास प्रवचन मालिका के तहत विचार गोष्ठी आयोजित

नजीबाबाद।18 अक्टूबर 2026 की देर शाम दुर्गा विहार, नजीबाबाद में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में वर्षावास प्रवचन मालिका-2026 के अंतर्गत ‘बौद्ध धम्म की विशेषताएं’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव, बौद्धाचार्य एवं केंद्रीय शिक्षक मामराज सिंह बौद्ध ने बुद्ध वंदना तथा त्रिशरण-पंचशील के साथ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध का धम्म ही हमें समता, करुणा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने तथा प्रज्ञा, करुणा, मैत्री और समानता पर आधारित समाज के निर्माण पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने की तथा संचालन गोविन्द सिंह बौद्ध ने किया। वक्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से वर्षावास कार्यक्रमों में शामिल होकर बुद्ध के धम्म का श्रवण करने की अपील की।

इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, शिवराज सिंह, लखपत सिंह, नवीन कुमार, अतर सिंह, वीर सिंह, विरेन्द्र सिंह,विमल कटारिया, सुनीता रानी, अंजूषा बौद्ध, पुष्पा बौद्ध, डॉ. सहदेव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मास्टर मूलचंद की ओर से खीर वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!