टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़

मेरठ छात्रा हत्या मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने मेरठ में बीएड छात्रा युवती की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैनेगता राजीव सिंह द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 8 जुलाई 2026 को मेरठ में बीएड की छात्रा की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहे परिजनों, कांग्रेस नेताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों पर मेरठ प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए, जिसे पार्टी ने संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध बताया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मृतका के परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ कठोर व्यवहार किया गया। कांग्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर मुकदमे दर्ज करना निंदनीय है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से मांग की है कि छात्रा की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाए तथा न्याय की मांग करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!