टॉप न्यूज़देशयूपीविकास

दीपावली से पहले यूपी के राज्य कर्मचारियों को बोनस मिलने की उम्मीद, डीए-डीआर में भी बढ़ोतरी की चर्चा

12 लाख से अधिक कर्मचारी और छह लाख से ज्यादा पेंशनर हैं फैसले के इंतजार में; आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की भी संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की है। संभावित बोनस की राशि 3,400 से 7,000 रुपये के बीच बताई जा रही है। आधिकारिक शासनादेश जारी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की भी संभावना जताई जा रही है। इस संभावित वृद्धि का लाभ 12 लाख से अधिक कर्मचारियों और छह लाख से ज्यादा पेंशनरों को मिल सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार, यदि डीए-डीआर बढ़ाने का आदेश 25 अक्टूबर से पहले जारी होता है, तो बढ़ी हुई राशि नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर माह के वेतन और पेंशन में शामिल हो सकती है।

आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की संभावना

प्रदेश में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी की खबरें हैं। इन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय नवंबर में मिलने वाले भुगतान में दिए जाने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!