
बिजनौर, 8 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बिजनौर में महिला अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। हरिद्वार, उत्तराखंड की एक कंपनी की ओर से आयोजित इस प्लेसमेंट में शामिल 25 महिला अभ्यर्थियों में से नौ का रोजगार के लिए चयन किया गया।
कैंपस प्लेसमेंट में बिजनौर के अलावा मध्य प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
प्लेसमेंट कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, प्रधान सहायक राकेश शर्मा, कपिल कुमार अग्रवाल, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी, राजकीय आईटीआई नजीबाबाद के प्रधानाचार्य अंचल कुमार और दिवाकर चौधरी का योगदान रहा।

