टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीविकास

नजीबाबाद स्टेशन पर चकबंदी लेखपाल की ट्रेन से कटकर मौत

लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के चलने के दौरान हुआ हादसा, मोबाइल लॉक होने से पहचान में हुई देरी

नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह चकबंदी विभाग में कार्यरत लेखपाल महेंद्र रावत (36) की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के सामने लूप लाइन में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 10ः30 बजे लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर रवाना हुई। इसी दौरान महेंद्र रावत ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के लॉक होने के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद जीआरपी ने मृतक का फोटो प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान कोटद्वार निवासी महेंद्र रावत के रूप में हुई। महेंद्र रावत नजीबाबाद तहसील में चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे।

जीआरपी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!