बिजनौर संवाददाता। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आज 14 जुलाई 2026 को राजकीय आईटीआई बिजनौर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रातः 10 बजे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह करेंगी, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर आयोजित इस रोजगार मेले में जनपद तथा आसपास के जिलों की 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले की मुख्य बातें
| स्थान | राजकीय आईटीआई, बिजनौर |
|---|---|
| समय | प्रातः 10:00 बजे |
| कंपनियां | 15 |
| वेतन | ₹10,000 – ₹20,000 प्रतिमाह |
| मुख्य अतिथि | इंदिरा सिंह |
उन्होंने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कौशल विकास मिशन के प्रबंधक मारकंडेय चौरसिया, रोहिताश पांडे तथा प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा सहयोग प्रदान करेंगे।
आईटीआई प्रशासन ने युवाओं से अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।


