टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक वॉक-इन का मौका

पूर्व पंजीकृत और नए अभ्यर्थी ले सकेंगे प्रवेश, एससीवीटी पोर्टल पर भी पंजीकरण की सुविधा

बिजनौर। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अगस्त 2026 से प्रारंभ प्रशिक्षण सत्र की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक वॉक-इन की व्यवस्था की गई है। पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कुछ संस्थानों में एससीवीटी पाठ्यक्रमों के अंतर्गत संचालित व्यवसायों की सीटें रिक्त रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए पूर्व पंजीकृत एवं नए अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है।

आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में संचालित राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, समीपुर (नजीबाबाद), भटियाना खुशलहालपुर (धामपुर), कल्लूवाला, अफजलगढ़ तथा नहटौर-हल्दौर क्षेत्र के शेरपुर कल्याण स्थित संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों की सीटें रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों का विवरण संबंधित संस्थानों के सूचना पटों पर चस्पा किया गया है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 की रात्रि 12 बजे तक संबंधित राजकीय आईटीआई में वॉक-इन प्रक्रिया के तहत प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं। वहीं, नए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एससीवीटी पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा भी इसी तिथि तक उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे रिक्त सीटों का विवरण देखकर निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान से संपर्क करें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!