

नई दिल्ली, 7 सितंबर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी है। हादसे के 13वें दिन मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में सोमवार को नेपाल में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जा रहा है। पिछले सप्ताह हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बाढ़ के 13वें दिन राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया था।
राष्ट्रीय शोक के दौरान नेपाल के सरकारी कार्यालयों के साथ विदेशों में स्थित नेपाली राजनयिक मिशनों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (छक्त्त्ड।) के अनुसार, अब तक 1,355 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, हजारों लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं तथा लापता लोगों की तलाश और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम जारी है।
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश, राहत कार्य और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाना बनी हुई है।


