टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिविकासशिक्षा

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव-हनी फैसल

शिक्षक दिवस पर सपा कार्यालय में शिक्षकों को किया सम्मानित

 

शिक्षक दिवस पर सपा कार्यालय में शिक्षकों को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष हनि फैसल व अन्य सपा पदाधिकारी

बिजनौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, बिजनौर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मास्टर लईक अहमद ने किया।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिल्ली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी पैदा करते हैं। किसी भी देश की प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के सम्मान से सीधे जुड़ी होती है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान की पक्षधर रही है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं। उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उनकी गरिमा बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
समारोह में शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए समाजवादी पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राशिद हुसैन, जाकिर हुसैन, सतपाल सिंह, सुहेल बकर, हेमंत प्रधान, सरफराज अंसारी, तरुण लांबा, सुरेंद्र वाल्मीकि, संजय पाल, शमीम अब्बास नकवी, अब्दुल वहाब, बहार अखलाक, पप्पू अहमद, खिजर खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!