टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकास

महंगाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

व्यपारियो ने पुतला फूका

 

बिजनौर में व्यापारी एकता परिषद युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए। (फोटो)

बिजनौर, 31 अगस्त। रोजमर्रा की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को व्यापारी एकता परिषद युवा मोर्चा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और महंगाई का पुतला फूका। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।

बिजनौर में व्यापारी एकता परिषद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर महगाई का पुतला फूकते हुए। (फोटो)

बड़ी संख्या में व्यापारी नगर पालिका चौराहे पर एकत्र हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की तथा महंगाई का पुतला फूका। इसके बाद व्यापारी जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
व्यापारियों का कहना था कि रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से व्यापारी और आम उपभोक्ता दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, चीनी और अन्य खाद्य सामग्री के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी तथा बिजली के बढ़ते बिल और सरचार्ज से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
व्यापारियों ने केंद्र सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण करने और आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन में व्यापारी एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता, बिजनौर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शमसाद अंसारी, राजीव कुमार, मोहम्मद काशिफ, प्रशांत चौधरी, यश अग्रवाल, अंतरिक्ष कौशिक, अंशुल कुमार, विपिन कुमार और धर्म सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!