टॉप न्यूज़बिजनौरशिक्षा

सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता पर वक्ताओं ने रखे विचार

डिजिटल डेस्क,राष्ट्रीय पंचायत 

नजीबाबाद । सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी का तीन जनवरी को नजीबाबाद के सत्य विहार कॉलोनी स्थित डॉक्टर सहदेव के निवास पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात पूज्य भंन्ते संघरतन द्वारा बुद्ध वंदना एवं पंचशील का पाठ सम्पन्न कराया गया।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं की शिक्षा का बीड़ा उठाया, जब समाज में इसके लिए अनेक बाधाएँ थीं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और अपने कार्यों से नारी मुक्ति व समानता की मजबूत नींव रखी। वह महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता की अग्रदूत थीं

कार्यक्रम में हरगोविंद सिंह, डॉ. सहदेव सिंह, गोविंद सिंह बौद्ध, डॉ नरेन्द्र एवं अजुंशा सिंह ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नेमबाला, रामवती, मधु, मिनाक्षी, रूकमेश, मुन्ने सिंह,ओमपाल सिंह, राकेश कुमार, धर्मवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!