टॉप न्यूज़देश

विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए : डीएम

आश्रम की सुरक्षा को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस चौकी और कैंटीन भी बनेगी

बिजनौर, 1 मई। डीएम जसजीत कौर ने विदुर सेवा आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में विदुर सेवा आश्रम प्रबंध समिति की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं।

डीएम ने एसडीएम अवनीश कुमार को आश्रम से अनाधिकृत कब्जे हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम के कमरों में प्रवास करने वालों से निर्धारित किराया वसूलने करने के भी लिए भी निर्देशित किया। श्रीमती कौर ने कहा कि आश्रम के जर्जर कमरों की मरम्मत कराई जाएगी। आश्रम की सुरक्षा के लिए मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इनकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। परिसर में पुलिस चौकी भी बनेगी।

डीएम ने कहा कि आश्रम में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन का निर्माण होगा। कैंटीन में खाने-पीने की वस्तुओं के साथ धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री और धार्मिक वस्त्र भी मिलेंगे। मंदिर में नियमित धार्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक स्वयंसेवी संस्था को जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां योग और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि आश्रम के खाली स्थान पर रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। विदुर कुटी का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अवनीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, तहसीलदार अमरपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!