नजीबाबाद । वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति द्वारा नियमित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, गली नंबर ए-12, आदर्श नगर, नजीबाबाद में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समिति से जुड़े सदस्यों से अपील की है कि वे अपने समयानुसार बैठक में उपस्थित होकर आयोजन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करें। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इच्छुक व्यक्ति अपनी सहयोग राशि भी समिति के समक्ष जमा कर सकते हैं।
इन बैठकों में आयोजन समिति के पदाधिकारी, विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधि तथा सलाहकार मंडल के पदाधिकारी नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। समिति ने सभी सहयोगियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया है।
आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं कोषाध्यक्ष धनीराम द्वारा बताया गया कि सभी की सहभागिता से गुरु रविदास जयंती का कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय रूप से संपन्न कराया जाएगा।
