बिजनौरयूपी

जिलाधिकारी के ओएसडी केके सिंह की माता का निधन

- उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद बिजनौर ने शोक जताया

– डिजिटल डेस्क, राष्ट्रीय पंचायत 

बिजनौर। जनपद बिजनौर में जिलाधिकारी के ओएसडी केके सिंह की माता जी का निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए रविवार, 4 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने शोक सभा बुलाई।

शोक सभा में महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि शांति नगर बिजनौर निवासी कृष्ण कुमार सिंह ओ. एस. डी. जिलाधिकारी बिजनौर की माता कृष्णा देवी 87 वर्ष की थी। उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से 2 मिनट मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुधांशु शर्मा, उमेश कुमार वीज, अनिल कुमार शर्मा, मनोज कुमार, योगेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार शर्मा, दीपक आदि उपस्थित रहे।

विदित हो कि केके सिंह की 87 वर्षीय माताजी श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय एमपी सिंह पूर्व वरिष्ठ सहायक आईटीआई बिजनौर को 30 दिसंबर 2025 को चोट लग जाने के कारण विवेक अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा के दौरान उनका 4 जनवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर 4 जनवरी को देर शाम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!