
मिर्जापुर। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) के तत्वावधान में 18 अक्टूबर 2026 को ग्राम सरिया बेरमपुर, अहरौरा, जनपद मिर्जापुर में वर्षावास कार्यक्रम के अंतर्गत “बौद्ध धम्म की खास विशेषताएं” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व चैत्य भूमि, दादर, मुंबई से जुड़े राष्ट्रीय सचिव भिक्खु संघ पूज्य भन्ते विनय दत्त ने किया। उन्होंने तथागत गौतम बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पमाला अर्पित करने के बाद त्रिशरण-पंचशील के साथ धम्म देशना दी। उन्होंने बौद्ध धम्म की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रवचनकार मा. डॉ. रामदुलार बौद्ध, प्रांतीय कार्यालय सचिव, उत्तर प्रदेश पूर्वांचल तथा मा. ओमप्रकाश सनेही और मा. रमेश कुमार गौतम ने भी बौद्ध धम्म की विशेषताओं पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी के अध्यक्ष मा. संघप्रिय बंशराज बौद्ध ने की। वक्ताओं ने प्रज्ञा, करुणा, मैत्री और समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
अंत में आयोजक मा. कमला प्रसाद ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

