

बिजनौर, 5 सितंबर। पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संजय कुमार, जिलाधिकारी जसजीत कौर तथा पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिकारियों ने जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा, राधा और गोपी की वेशभूषा में पहुंचे और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। किसी बच्चे ने मोर मुकुट और बांसुरी धारण कर कान्हा का रूप धारण किया तो कोई राधा की वेशभूषा में नजर आया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जस रुहान सिंह ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं, जबकि छोटे जस रिहान सिंह ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। सीओ सिटी अभय पांडे की पुत्री श्रीनया पांडे ने भी शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही हासिल की।

इस अवसर पर वामा सारथी के बैनर तले फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश नागर, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. प्रकाश कुमार, एएसपी गौतम, पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर अभय पांडे, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी नगीना राजेश कुमार सोलंकी, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ आलोक कुमार, आरआई देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिजनौर अवनीत मान, प्रभारी यातायात रवि नैन सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।




